मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू होगा। नामांकन छह अक्टूबर तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे के बीच प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में होगा। सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और नौ अक्टूबर को नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। मतदान 23 अक्टूबर और मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है। नामांकन को लेकर आयुक्त कार्यालय में सोमवार को प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नामांकन से लेकर चुनाव के हर चरण की तैयारियों की समीक्षा की गई। आयोग के निर्देशों के तहत नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और परिसर की सीसीटीवी स...