मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधान परिषद चुनाव में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के नरेन्द्र प्रसाद सिंह के जीत पर क्षेत्र के एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी है। बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री सह साहेबगंज विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी, पूर्व मंत्री बसावन प्रसाद भगत, ललिता देवी कुशवाहा, पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, शंभु प्रसाद सिंह, रोहिचन्द्र ठाकुर, मोनू मिश्रा, लालदेव साह आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बीजेपी ने सीपीआई से छीना तिरहुत, शिक्षक MLC सीट पर नरेंद्र प्रताप सिंह 594 वोटों से जीते

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...