मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। तुर्की थाना क्षेत्र के तारसन स्थित तिरहुत बम नहर में सोमवार को डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक तारसन निवासी राजेश साह (35) था। वह मजदूरी कर जीवनयापन करता था। परिजनों ने बताया कि राजेश नहाने के लिए बम नहर में गया था। इसी दौरान राजेश गहरे पानी में चला गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। तुर्की थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...