Muzaffarpur News: तिरहुत नहर में डूबने से तीन की मौत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायत स्थित तिरहुत नहर में मंगलवार दोपहर एक साथ चार लोग डूब गए। इसमें दो महिला व और एक लड़की की डूबने से मौत हो गई। वहीं, एक महिला रेखा देवी तैरकर बाहर निकल आई। मृतकों में छाजन दरधा निवासी नंदलाल मांझी की पत्नी उषा देवी (35), नगीना मांझी की पत्नी पूनम देवी (41) और इनकी पुत्री महिमा कुमारी (18) शामिल है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आयी कि सभी नहर में घोंघा चुनने गई थी। इसी क्रम में पांव फिसलने से पहले एक महिला डूबी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नहर में डूबने से महिला की मौत उसे बचाने के प्रयास में एक अन्य महिला व उसकी पुत्री डूब गई। चौथी रेखा देवी तैरकर बाहर निकली।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.