मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। थाना क्षेत्र के कटौंझा स्थित बागमती नदी में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे तर्पण करने के दौरान बुजुर्ग बह गए। मृतक सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के महिंदवारा थाने के गोविंद पितौझिया निवासी रामचंद्र बैठा (65) थे। सुबह करीब 10 बजे बेनीपुर के समीप उपधारा में शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची बेदौल ओपी पुलिस ने मामले की छानबीन की। जनार के प्रमुख प्रतिनिधि साकेत सुमन व नवीन कुमार ने बताया कि रामचंद्र बैठा पितृपक्ष में प्रतिदिन कटौंझा में तर्पण करने के लिए आते थे। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। नदी की धार इतनी तेज थी कि वे बहकर काफी दूर चले गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। बेदौल ओपी पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेए...