Muzaffarpur News: तबादले के 13 दिनों बाद भी जमादार ने नहीं दिया योगदान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तबादले के 13 दिनों के बाद भी जमादार धर्मनाथ प्रसाद निराला ने वार्ड संख्या 34 में योगदान नहीं दिया। वार्ड 34 से स्थानांतरित जमादार मो. नेयाज अहमद अब भी तकनीकी तौर पर पुराने वार्ड में ही बना हुआ है। इसको लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद चंदा कुमारी ने नगर आयुक्त से शिकायत की है। पार्षद के मुताबिक बीते 31 जुलाई को उपनगर आयुक्त ने वार्ड 34 व 39 के जमादार के तबादले का आदेश जारी किया था। अब तक दोनों जमादार ने नए वार्ड में योगदान नहीं दिया। पार्षद ने निगम के आदेश का पालन नहीं करने वाले दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही तत्काल वार्ड में जमादार की तैनाती की मांग की है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दो वार्डों में बदले गए वार्ड निरीक्षक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.