Muzaffarpur News: डॉ. रंजन को विभागाध्यक्ष बनने पर किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। रामदयालु सिंह महाविद्यालय में पदस्थापित प्रो. डॉ. अमर ज्योति रंजन को अंग्रेजी विभाग का अध्यक्ष बनाए जाने पर शुक्रवार को संत रविदास महासंघ की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयमंगल राम, प्रदेश संयोजक योगेंद्र राम, प्रमंडलीय अध्यक्ष संतोष कुमार और मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. अमर ज्योति रंजन दिवंगत पूर्व मंत्री रमई राम के नाती और पूर्व विधान पार्षद गीता के पुत्र हैं। वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.