मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में मंगलवार को महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव वरीय प्राध्यापक प्रो. हरिशचन्द्र प्रसाद यादव की देखरेख में हुआ। डॉ. अशोक कुमार साह अध्यक्ष, मुकेश कुमार सरदार उपाध्यक्ष, डॉ. नन्हे कुमार सचिव, डॉ. ममता कुमारी संयुक्त सचिव और डॉ. दिनकर सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। महाविद्यालय के प्राचार्य समेत सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...