मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। हिंदी गीत कविता के बड़े नाम डॉ. शिवदास पांडेय की पुण्यतिथि के अवसर पर मिठनपुरा स्थित सुधांजलि में एक स्मृति पर्व का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हिंदी के प्रसिद्ध गीतकार और गीत गागर के संपादक दिनेश प्रभात रहे। उन्होंने कहा कि आज सलीके का प्रेम गीत नहीं लिखा जा रहा है। ऐसे में डॉ. शिवदास पांडे ने जिस तरह के प्रेम गीत लिखे वे आज भी जीवंत हैं। इस मौके पर कविवर राजेंद्र प्रसाद सिंह भी याद किये गए। अध्यक्षता डॉ. पूनम सिन्हा ने की। डॉ. संजय पंकज, अनीता सिंह, पुष्पा प्रसाद, डॉ. भावना, एचएल गुप्ता, उदय नारायण सिंह, डॉ. लोकनाथ मिश्र, रमेश केजरीवाल आदि ने भी अपने उद्गार व्यक्त किये। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मेरे भाव बोध पुस्तक आत्मचिंतन के लिए करता प्रेरित

हिंदी हिन्दुस्त...