Muzaffarpur News: डॉक्टर्स डे पर पारू के चिकित्सक को किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र चौधरी ने पारू के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरिनाथ भारती को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉक्टर धरती के भगवान होते हैं। वे दिन-रात मरीजों की सेवा कर उनको नया जीवन देने का कार्य करते हैं। इस दौरान डॉ. हरिनाथ भारती ने कहा कि मरीजों की सेवा करना उनका कर्तव्य है और भविष्य में भी वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करते रहेंगे। मौके पर दिग्विजय कुमार, संजीत कुमार, लक्ष्मण शुक्ला, राजू कुमार यादव आदि थे। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद सेवार्थ ने 21 डॉक्टरों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- परिषद ने डॉक्टरों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- शौर वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.