Muzaffarpur News: डॉक्टरों से दुर्व्यवहार मामले में यूट्यूबर पर प्राथमिकी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीएचसी में डॉक्टरों से दुर्व्यवहार पर यूट्यूबर के खिलाफ चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने केस दर्ज कराया है। बताया कि आरोपित धर्मचंद्र यादव सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड के बेड पर घंटों सोया रहता है। मना करने पर डॉक्टरों को धमकी देता है। इसको लेकर डीएम से शिकायत की गई थी। डीएम के निर्देश के बाद यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बीते एक अक्तूबर को ओपीडी के समय आरोपित ने ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर को धमकाने लगे और रुपये मांगने लगा। आरोपित की धमकी से स्वास्थ्यकर्मी भयभीत हैं। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि धर्मचंद्र यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.