मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डॉक्टरों के साथ हो रही हिंसा के विरोध में मुजफ्फरपुर ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी की तरफ से रविवार सुबह महिला चिकित्सकों ने वॉकथॉन निकाला। इस वॉकथॉन का उद्देश्य आरजी कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता की महिला डॉक्टर के साथ हुई दर्दनाक घटना के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग तथा देशभर में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर बढ़ती हिंसा को रोकने की पहल करना था। यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में दो मिनट का मौनवॉकथॉन का आयोजन वॉकथॉन सुबह 7:30 बजे कंपनीबाग से शुरू होकर कचहरी चौक, मीनार रोड होते हुए वापस कंपनीबाग में समाप्त हुई। इसमें मुजफ्फरपुर के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, रोटरी क्लब के सदस्य एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। वॉकथॉन के दौरान महिला डॉक्टर हाथ में त...