मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सुधा डेयरी प्लांट से निकलने वाले दूषित पानी से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान और प्रदूषण को दूर करने की जवाबदेही तिरहुत आयुक्त को दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कांटी विधायक की शिकायत के बाद अधिकारियों संग सोमवार को हुई बैठक में इस आशय का आदेश दिया। उन्होंने तिरहुत आयुक्त को निर्देश देते हुए स्थानीय विधायक और सांसद के अलावा डीएम, डेयरी प्लांट के अधिकारियों, एनएचएआई और रेलवे के अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान करने को कहा।

बैठक में चर्चा विधानसभा अध्यक्ष ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक के अलावा सुधा डेयरी प्लांट पटना और मुजफ्फरपुर के प्रबंध निदेशकों, अमूल प्लांट के प्रबंध निदेशकों के अलावा कांटी विधायक ई. अजीत कुमा...