Muzaffarpur News: डेंटल विभाग में एसआर की कार्य अवधि बढ़ी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच समेत राज्य के मेडिकल कॉलेजों के डेंटल विभाग में सीनियर रेजिडेंट (एसआर) डॉक्टरों की कार्य अवधि स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ा दी है। विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की कार्य अवधि बढ़ाने का पत्र मिला है। डेंटल विभाग के अध्यक्ष डॉ. पुष्पांशु ने बताया कि विभाग में दो सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर काम कर रहे हैं। विभाग ने अपने पत्र में कहा है कि नई नियुक्ति होने तक पहले से काम कर रहे सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ही काम करेंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सुपर स्पेशियलिटी में अनुबंध पर रखे जाएंगे निजी अस्पतालों के डॉक्टर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.