Muzaffarpur News: डेंगू के पांच नए मरीज मिले, संख्या 49 हुई
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में डेंगू के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 49 हो गई है। मंगलवार को मिले नए मरीजों में मुशहरी प्रखंड के पटियासा के दो, जबकि कांटी, गायघाट और कटरा के एक-एक मरीज शामिल हैं। नए मरीजों में गायघाट के बाघाखाल निवासी सत्यनारायण कुमार, कांटी की जोहरा खातून, कटरा के माधोपुर निवासी ज्योति कुमारी तथा मुशहरी के अहियापुर-पटियासा निवासी गायत्री देवी व मुन्ना मंडल शामिल हैं।जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने नए मामलों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एसकेएमसीएच में इलाज के बाद सभी मरीजों की रिपोर्ट राज्य स्वास्थ्य समिति को भेज दी गई है। बताया कि जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए निर्धारित माइक्रोप्लान के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.