मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में शुक्रवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें एक बंदरा और दूसरा सकरा प्रखंड का रहने वाला है। नए मामले सामने आने के बाद जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि संक्रमण पर नियंत्रण के लिए विभाग की ओर से प्रभावित इलाकों में फॉगिंग और दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि डेंगू का प्रसार रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार इलाकों में फॉगिंग कराई है। आमगोला में दो मरीजों के घरों के आसपास 500 मीटर के दायरे में फॉगिंग कराई गई है। वहीं, बालूघाट और बीनू नगर रसूलपुर में एक-एक संक्रमित के घर के पास छिड़काव कराया गया है। इसके अलावा मीनापुर और कटरा में भी मरीजों के घरों के आसपा...