मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में रविवार को डेंगू के एक नए मरीज को भर्ती कराया गया। मरीज मुशहरी प्रखंड के अहियापुर रुसूलपुर की रहने वाली रानी कुमारी है। फिलहाल उसका इलाज डेंगू वार्ड में चल रहा है। उसकी स्थिति में सुधार बताया गया है। जानकारी के अनुसार, मरीज का इससे पहले एसकेएमसीएच के एक डॉक्टर के निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। नए मरीज के मिलने के साथ जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...