मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी रोड स्थित अपने घर से हरि शंकर श्रीवास्तव की पत्नी रामकुमारी देवी (62) बीते दो दिन से लापता हैं। वह शुक्रवार की शाम 6 बजे घर से निकली थीं। इसके बाद वह नहीं लौटीं। मामले में उसके परिजनों ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस ने इसके आधार पर उनकी खोजबिन शुरू कर दी है। परिजनों की माने तो रामकुमारी मानसिक रूप से बीमार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...