मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- Muzaffarpur News: कटरा। प्रखंड, अंचल एवं मनरेगा कार्यालय का मंगलवार को डीडीसी निशांत सिहारा ने निरीक्षण किया। डीडीसी ने बीडीओ शिवानी कुमारी के साथ पीएम आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण विकास योजना से संचालित लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की जानकारी ली एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। मनरेगा पीओ से योजनाओं की जानकारी ली। सीओ सुशीला कुमारी मौजूद थी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: ग्रामीण विकास की योजनाओं में विलंब बर्दाश्त नहीं, कार्यों में लाएं तेजी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...