Muzaffarpur News: डीएम से दाखिल-खारिज के लिए पैसे मांगने की शिकायत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय का सोमवार को डीएम कुमार गौरव ने निरीक्षण किया। इस दौरान बरियारपुर उत्तरी पंचायत के चक्की जमालाबाद निवासी हीरालाल सहनी ने हल्का कर्मचारी की डीएम से शिकायत की। बताया कि 15 हजार रुपये नहीं देने पर हल्का कर्मचारी शशि कुमार ने दाखिल-खारिज के आवेदन को रिजेक्ट कर दिया। तीन माह पहले ऑनलाइन आवेदन किया था। हल्का कर्मचारी ने अंचल कार्यालय में मिलने के लिए बुलाया। मिलने गया तो कहा कि 15 हजार रुपये देना होगा। रकम देने से इनकार किया तो छह अक्तूबर को आवेदन रिजेक्ट कर दिया। इसपर डीएम ने सीओ को मोबाइल पर शीघ्र दाखिल-खारिज करने और हल्का कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.