मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिलाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में शुक्रवार को विभिन्न विभागों की प्रखंडवार समीक्षा बैठक की गई। इसमें वीबी जी राम जी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों को चेतावनी दी गई और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा मजदूरों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने तथा नए खेल मैदानों के निर्माण का लक्ष्य समय सीमा में पूरा करने का निर्देश भी दिया गया। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत चेक डैम, वर्षा जल संचयन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज, शौचालय निर्माण और लंबित भुगतानों की समीक्षा करते हुए जियो-टैगिंग पूर्ण लाभुकों को तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजनाओ...