Muzaffarpur News: डीएम ने दर्द से कराह रही महिला का खड़े होकर कराया इलाज
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता मीनापुर अस्पताल का डीएम कुमार गौरव ने गुरुवार को निरीक्षण किया। ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, एक्स-रे, दवा सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस बीच डीएम की दर्द से कराह रही हरशेर निवासी 40 वर्षीया बिन्दू देवी पर नजर पड़ी। डीएम ने खड़े होकर उनका इलाज कराया। बिन्दू देवी घर में गिरकर जख्मी हो गई थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए थे।
चिकित्सा पदाधिकारी से पूछताछ ओपीडी में नंदना निवासी 45 वर्षीया सुजांती देवी का पुर्जा लेकर डीएम ने चिकित्सा पदाधिकारी से पूछताछ की। डीएम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मरीजों का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। डीएम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार को टीबी रोगियों का समय पर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने वर्ष 2019 के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.