Muzaffarpur News: डीएम के पास पहुंचा परिमार्जन का मामला
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। अंचल के चांदपरना में जमीन के परिमार्जन नहीं होने का मामला डीएम तक पहुंच गया। भूस्वामी किशोर प्रसाद ने बताया कि बीते 11 महीने में परिमार्जन के लिए चार बार ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी अंचल कार्यालय से परिमार्जन नहीं हो सका है। भूस्वामी के मुताबिक सभी कागजात उपलब्ध रहने के बाद भी आवेदन को रिजेक्ट कर दिया जाता है और कोई कारण भी नहीं बताया जा रहा है। थक-हार कर गुरुवार को डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। इधर, सीओ गौतम कुमार ने बताया कि जांच कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.