मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने सिकंदरपुर स्थित ईवीएम-वीपैट वेयरहाउस का गुरुवार को मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम-वीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सीसीटीवी की नियमित मॉनिटरिंग, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता और प्रवेश-निषेध नियमों के सख्त पालन का निर्देश दिया। लॉग बुक के अद्यतन रखरखाव और सुरक्षाकर्मियों की सतत तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने पुलिस बल को सतर्क रहने और नियमित गश्ती करने का निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़...