Muzaffarpur News: डिलीवरी बॉय का हंगामा, पुलिस से भी हाथापाई
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जीरोमाइल चौक के पास मोबाइल खरीदने के दौरान दुकानदार से विवाद के बाद डिलीवरी बॉय ने कॉल कर अपने दर्जनों साथियों को मौके पर बुला लिया। इस दौरान उसने रविवार दोपहर जमकर हंगामा किया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा शांत कराने के प्रयास पर पुलिस से भी हाथापाई हो गई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने अहियापुर थाने में सूचना दी। तब मौके पर थाने से कई पुलिस कर्मी आ गए। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। थानेदार शरत कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.