मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति की ओर से स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर का राजापाकड़ पंचायत के रतनपुर केवल गांव में बुधवार को शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन पूर्वी मंत्री सह विधान पार्षद हरि सहनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर और निषादराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद फीता काटकर किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दीदी अधिकार केंद्र के तहत सीएससी का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेंगी डिजिटल सेवाएंकेंद्र का उद्देश्य इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमन सर्विस सेंटर डिजिटल भारत के सपने को साकार करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। अब मत्स्यजीवी परिवारों को बैंकिंग, बीमा, आधार, पैन, आयुष्मान भारत, पेंशन, छात्रवृत्ति, विभिन्न प्रमाणपत्रों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की अने...