मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ​सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को डायन कहकर प्रताड़ित करने, मारपीट और घर छोड़ने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने चार नामजद और अन्य अज्ञात पर मंगलवार को सदर थाने में एफआईआर कराई है।बताया है कि सोमवार की शाम गांव के ही आरोपित उसके घर पर आए और डायन कहकर गाली-गलौज व मारपीट की। पीड़िता ने बताया है कि आरोपित उनके पूरे परिवार पर जादू-टोना कर देने का आरोप लगा रहे थे। साथ ही उसपर घर छोड़कर भाग जाने का दबाव बना रहे थे। वहीं पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...