मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। एमआईटी के जुनून आर्ट एंड क्लचरल ग्रुप की ओर से शुक्रवार को पहली बार कॉलेज परिसर में डांडिया नाइट 'नव-धुन 26' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल आरती से हुआ। इसमें प्राचार्य प्रो. एमके झा एवं उनकी पत्नी शामिल हुईं। कार्यक्रम की देखरेख जुनून क्लब के अध्यक्ष प्रो. आशीष कुमार ने की। इस विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और डांडिया की रंगीन छटा के बीच उत्सव का आनंद उठाया। संगीत, पारंपरिक नृत्य और आकर्षक सजावट ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। प्रो. आशीष ने कहा कि इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर दिया, बल्कि संस्थान में सामूहिकता, रचनात्मकता और सांस्कृतिक सहभागिता की भावना को भी सुदृढ़ किया। यह भी पढ़ें- Muz...