मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर। कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर से एक किशोर लापता हो गया। शुक्रवार सुबह घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। ​परिजनों के मुताबिक, किशोर इंटर का छात्र है। सुबह घर से निकलने के दौरान किसी बात पर डांट-फटकार के बाद नाराज होकर घर से बाहर जाने की आशंका जताई जा रही है। छात्र के परिजन ने बताया है कि मामले में कांटी थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस के साथ परिजन लगातार खोजबीन में जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...