Muzaffarpur News: ट्रैक्टर मालिक के दरवाजे पर युवक का शव रखकर हंगामा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। बोआरीडीह पंचायत के कन्याईनार में रविवार की देर शाम ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में घायल युवक ने सोमवार को दम तोड़ दिया। मृतक दहिया निवासी दिलीप सहनी का पुत्र रितु सहनी (26) था। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को ट्रैक्टर मालिक सिंघेश्वर राय के दरवाजे पर रखकर हंगामा किया। वे लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे थानेदार जयप्रकाश गुप्ता व मुखिया प्रतिनिधि आलोक कुमार ने लोगों को समझाकर शांत कराया। बताया जाता है कि रितु सहनी, ललित मंडल के पुत्र रिशु कुमार व अकींदर सहनी के पुत्र सन्नी कुमार सरफुद्दीनपुर बाजार से सब्जी खरीद कर बाइक से घर लौट रहे थे। कन्याईनार में सिंघेश्वर राय के ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों निजी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.