मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। थाना क्षेत्र के घनैया गांव के समीप एसएच 74 पर ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार छात्र जख्मी हो गया। बंगरा निजामत निवासी 22 वर्षीय दीपक कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दीपक बाइक से स्नातक की परीक्षा देने जा रहा था। इधर, बाइक ने ऑटो में ठोकर मार दी। इसमें बाइक सवार 40 वर्षीय राजकिशोर प्रसाद जख्मी हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। राजकिशोर प्रसाद पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाने के सत्तर घाट का रहनेवाला है। वह बंगरा निजामत से साहेबगंज जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...