Muzaffarpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा बिजली का पोल, सात घंटे कटी बिजली
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। मड़वन के भटौना फीडर अंतर्गत लहरिया चौक पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बचा। अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर पेड़ों पर जा गिरा। पोल के साथ 11 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार भी पेड़ों में उलझ गए। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय सड़क पर लोगों की आवाजाही जारी थी। हालांकि, संयोग से कोई इसकी जद में नहीं आया और लोगों की जान बच गई। हादसे के कारण इलाके में करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम तक नया पोल लगाकर तार तानने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। इधर, समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश था। विद्युत उपभोक्ता मंच के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब 7:40 बजे की है। सीतामढ़ी जिले के रजिस्ट्रेशन नंबर (बीआर-30 जीए/65...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.