मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव के समीप सोमवार देर शाम कार और ट्रैक्टर की टक्कर में कार चालक सहित चार लोग जख्मी हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बीच सड़क पर पलट गई। सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने जख्मी केसरिया थाना क्षेत्र के केसरिया निवासी रमन दास के पुत्र उपेंद्र कुमार दास (18) को सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि तीन अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार एवं ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...