Muzaffarpur News: ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेल मंत्री को पत्र
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: गोरौल। स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सांसद वीणा देवी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। सांसद ने जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और बापूधाम मोतिहारी मेमू के ठहराव की मांग की है। उन्होंने कहा कि गोरौल से हाजीपुर और मुजफ्फरपुर की दूरी कम होने के बावजूद मजदूरों, किसानों, दूध कारोबारियों और छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। दोनों ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और पटना आने-जाने में सुविधा होगी। जिला पार्षद रूबी कुमारी ने सांसद से ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.