Muzaffarpur News: ट्रक ने बाइक सवार तीन किशोरों को 200 मीटर तक घसीटा, गंभीर
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र में दरभंगा रोड एनएच 27 पर शर्फुद्दीनपुर फ्लाईओवर के पास मंगलवार शाम अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन किशोरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक का हैंडल ट्रक में फंस गया। इसके बाद भी चालक ने ट्रक रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश में बाइक सहित तीनों किशोर को करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। किसी तरह बाइक ट्रक से अलग हुई और तीनों किशोर की जान बची। वहीं, चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा। घायल रुदहा गांव निवासी सतीश महतो का पुत्र सुधीर कुमार (15), कांटू महतो का पुत्र नितिश कुमार (13) और मीनापुर नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.