मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। ट्रक चालक को जूस में मिला नशीला पदार्थ पिलाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गुरबक्सगंज गांव निवासी जितेंद्र कुमार है। शातिर अपराधी ने फर्जी ट्रांसपोर्टर बनकर उनको रामदयालुनगर में बुलाया और फिर उसके पास से दो मोबाइल और 17 हजार रुपये नकद लूट लिया। उसने सदर थाने में इसकी शिकायत की है।जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह तीन दिन पहले हरियाणा के झज्जर से अलकतरा लदा ट्रक लेकर बिहार आया था। बीबीगंज में ट्रक खाली करने के बाद उसने मझौलिया में गाड़ी पार्क कर रखी थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक कथित ट्रांसपोर्टर का फोन आया। फोन करने वाले ने झांसा दिया कि 30 टन मक्का लोड करके यूपी के उन्नाव ले जाना है। उसे रामदयालुनगर स्थित मलंग स्थान के समीप ब...