मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- Muzaffarpur News: मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक पर शुक्रवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया। इस बीच लोगों ने ट्रक को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। करजा थानेदार रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि घायल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...