मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया थाना क्षेत्र के बीएसएनएल एक्सचेंज के समीप एनएच-722 पर गुरुवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक जैतपुर थाना क्षेत्र के रामपुर विश्वनाथ निवासी छट्ठु भगत का पुत्र रमेश भगत (24) था, जबकि घायल युवक रामपुर विश्वनाथ निवासी दसई बैठा का पुत्र सरोज कुमार (22) है। सरोज अखबार विक्रेता कंचन कपूर का भतीजा बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी सरैया पहुंचाया, जहां से एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक गुरुवार की शाम किसी ठेकेदार से मिलने के लिए निकले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए...