मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की दुबहा पंचायत के राजापुर गांव में टाइल्स मिस्त्री अनिल राम के बंद घर से चोरों ने सोमवार की रात पांच लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली है। वह अपने परिवार के साथ करनाल में टाइल्स मिस्त्री का काम करता है। सूचना पर उसने अपने एक रिश्तेदार को घटना की जानकारी लेने के लिए भेजा। उसकी सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने छानबीन की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर में घुसने के बाद बक्सा को तोड़कर सामान की चोरी की। घर में लगे कई पंखे, गैस सिलेंडर को भी चुरा ले गए। वहीं, महत्वपूर्ण कागजात को पूजा घर में जलाकर राख कर दिया। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...