Muzaffarpur News: झपहां में तलवार दिखा गाड़ियों को घेरकर जबरन वसूली
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीतामढ़ी हाईवे पर तलवार के दम पर गाड़ियों को घेरकर जबरन वसूली का मामला सामने आया है। इसको लेकर अहियापुर थाने में रंगदारी की धारा में एसआई श्रुतिधर शर्मा की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें मुन्ना सहनी को नामजद आरोपित बनाया गया है। जबरन वसूली करने वाले मुन्ना के अन्य साथियों की पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी है।एसआई श्रुतिधर शर्मा ने बताया कि हाल में कई दिनों से झपहां के पास तलवार के दम पर जबरन गाड़ियों को घेरकर वसूली करने की शिकायत मिल रही थी। बीते गुरुवार को भी राहगीरों से इसी तरह की शिकायत मिली। इसके बाद तत्काल झपहां की ओर गश्ती दल के साथ निकले। झपहां में एक निजी स्कूल के पास कुछ लोगों को देखा गया। पुलिस को देखकर अन्य लोग भाग गए। एक युवक तलवार के साथ पकड़ा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.