मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ज्योतिष के वेश में भी शहर में लुटेरे घूम रहे हैं। ब्रह्मपुरा में फर्जी ज्योतिष ने झांसा देकर महिला की सोने की चेन, कान के टॉप्स और अंगूठी ठग लिए। महिला को जब तक होश आता, तब तक शातिर फरार हो चुका था। घटना को लेकर संजय सिनेमा रोड निवासी पीड़िता सीता गुप्ता ने ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सीता ने पुलिस को बताया है कि मंगलवार को वह घर से दीपक खरीदने जा रही थी। ब्रह्मपुरा में आयुष्मान हॉस्पिटल के पास बाबा के वेश में दो व्यक्ति मिले। दोनों ने देखते ही कहा कि तुम्हारे परिवार पर विपदा आने वाली है। शनि ग्रह खराब चल रहा है। कई तरह की बातें बताकर झांसे में ले लिया। इसके बाद कहा कि गले में पहनी सोने की चेन अशुद्ध हो गई है, इसे उतारो। इस तरह दोनों ने डेढ़ भर की सोने की ...