Muzaffarpur News: जॉर्ज के नाम पर सभागार बनाने को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने डीएम से मिलकर मुजफ्फरपुर में जॉर्ज फर्नांडिस की स्मृति में एक सभागार बनाने को लिच्छवी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर की ओर से ज्ञापन सौंपा। डॉ. कुमार ने जॉर्ज स्मृति उपवन में जॉर्ज साहब की संक्षिप्त जीवनी का एक शिलापट्ट लगाने का भी आग्रह किया। मौके पर लिच्छवी फाउंडेशन के संयोजक प्रभात कुमार, अजय अलमस्त, शशि कुमार सिंह, संजय ठाकुर, हर्षवर्धन ठाकुर मौजूद थे। डॉ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वह शीघ्र ही मुजफ्फरपुर थर्मल पावर का नामकरण जॉर्ज के नाम पर करने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर आग्रह करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.