मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। छाता बाजार में आभूषण दुकान चलाने वाले सराफा कारोबारियों पर करीब 74.5 ग्राम 22 कैरेट सोने के जेवर हड़पने और मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस संबंध में काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के जकरिया कॉलोनी, सादपुरा निवासी पीड़ित एजाज अहमद ने सोमवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2018 और 2019 में छाता बाजार स्थित एक आभूषण दुकान के संचालक, उनके भाइयों और पिता के पास कुल 74.5 ग्राम 22 कैरेट सोने के गहने गिरवी रखकर 1,42,000 लिए थे। इन गहनों में सोने की बाली, झुमका, हार, नथिया और अंगूठी शामिल थी। दुकानदारों ने पुराने ग्राहक का हवाला देते हुए आश्वस्त किया था कि पैसे चुकाने पर उनका सामान वापस कर दिया जाएगा। पीड़ित का आरोप है कि 6 जू...