मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जूरन छपरा रोड नंबर तीन स्थित एक निजी अस्पताल में एक 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों ने सोमवार को जमकर बवाल काटा। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक विशाल कुमार (18) गायघाट थाने के जाता-काटा गांव का निवासी था

मृतक का इलाज परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व विशाल को जनरेटर का हैंडल स्टार्ट करने के दौरान कमर में तेज चोट लगी थी। उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक होकर घर लौट आया था। रविवार की रात अचानक उसे द...