मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। बरुराज और सिरसिया पीएसएस से जुड़े उपभोक्ताओं को शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे से रात 8:00 तक बिजली नहीं मिलेगी। प्रभारी सहायक विद्युत अभियंता सत्यपाल सिंह ने कहा कि महावीरी झंडा जुलूस की सुरक्षा को देखते हुए निर्णय लिया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से एक बजे से पहले पानी का स्टॉक कर लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...