मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पर्यावरण प्रदूषण विकराल रूप धारण कर आज हमारे सामने खड़ा है। इस समस्या का समाधान हम अपनी जीवनशैली में परिवर्तन से ही कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण गतिविधि वर्ष 2019 से समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर जागरूक करने का कार्य कर रही है।

संगोष्ठी का आयोजन इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कलमबाग चौक स्थित आरएसएस के मधुकर निकेतन में शहर के प्रबुद्ध जनों की एक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शहर की जनता से राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता परीक्षा यानी एनएसपीसी में सर्वाधिक सहभागिता कराना था। उत्तर बिहार प्रांत के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयोजक सुधांशु मिश्रा ने एनएसपीसी के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि का संबोधन कार्यक...