मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच में जीएनएम छात्रा के खुदकुशी करने की कोशिश के मामले में एसकेएमसीएच प्रशासन ने सोमवार को एक जांच कमेटी बनायी। अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि इस कमेटी में उपाधीक्षक समेत चार अन्य डॉक्टर शामिल हैं। कमेटी इस मामले की सभी पहलुओं की जांच करेगी।कमेटी ने पीड़ित पक्ष को बुधवार को अपनी बात रखने को कहा है। पीड़ित पक्ष की बात सुनने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पिछले दिनों इस मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय अपर निदेशक की टीम भी एसकेएमसीएच पहुंची थी और सभी लोगों से पूछताछ की थी। इस मामले में अधीक्षक ने आरोपी वार्डन को भी पिछले दिनों हटा दिया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मेडिकल कॉलेज को मिले 585 नर्सिंग कर्मचारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...