मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में उद्योग लगाने और कारोबार शुरू करने की प्रक्रिया अब आसान बनाने की तैयारी है। उद्योग स्थापना से संबंधित आवेदनों के निष्पादन में अनावश्यक देरी दूर की जाएगी। जिन सेवाओं के लिए समय-सीमा अधिसूचित नहीं है, उनका निष्पादन आवेदन प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा। जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने सोमवार को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित जिलास्तरीय बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

उद्योग स्थापना प्रक्रिया होगी आसान बैठक में उद्योग स्थापना एवं संचालन की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाने पर जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि जिलास्तर पर उपलब्ध कराई जा रही सभी लोक सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। जिला बिजनेस रिफॉर्म ए...