मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में मानसून अभी तक जोर नहीं पकड़ सका है। कमजोर मानसून के कारण इस साल जुलाई में अबतक सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश हुई है। यह लगातार तीसरा साल है, जब जिले में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। यही नहीं, इस पूरे महीने अभी तक बारिश का स्तर पूरे जिले में एक समान नहीं रहा है। किसी इलाके में काफी तेज बारिश तो किसी इलाके में काफी कम बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश जिले के पूर्वी और पश्चिमी इलाके में दर्ज की गई है। उत्तरी और दक्षिणी इलाके में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जिले में आज और कल भी छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश की संभावनाजिला कृषि विभाग के मौसम आंकड़े जिला कृषि विभाग के मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, जिले में अबतक 216.31 मिमी बार...