Muzaffarpur News: जिले के 137 निजी स्कूलों पर लग सकता जुर्माना
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 137 निजी विद्यालयों पर एक लाख का जुर्माना लग सकता है। इन स्कूलों ने प्रस्वीकृति प्राप्त करने का साक्ष्य नहीं दिया है। दो दिनों का अल्टीमेटम इन स्कूलों को दिया गया है। बिना प्रस्वीकृति वाले स्कूलों पर एक लाख तक जुर्माना लगाने का आदेश मिला है।जिन स्कूलों को अल्टीमेटम दिया गया है, उनमें औराई के दो, बंदरा के तीन, बोचहां के आठ, गायघाट के पांच, कांटी के 13, कटरा के चार स्कूल हैं। इसके साथ ही कुढ़नी, मीनापुर, मोतीपुर में ऐसे स्कूलों की संख्या छह से आठ है। मुशहरी में सबसे अधिक 50 से ज्यादा निजी स्कूल हैं। पारू में सात, साहेबगंज में सात, सकरा में एक, सरैया में लगभग नौ स्कूल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.